Satish Kaushik Holi 2023 party with Javed Akhtar and Shabana Azmi: दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। सतीश की अचानक मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन से बमुश्किल एक दिन पहले, अभिनेता को जावेद अख्तर और शबाना आजमी द्वारा आयोजित होली पार्टी में देखा गया था। सतीश कौशिक ने यहां अपने दोस्तों और कोस्टार्स के साथ जमकर मस्ती की थी। होली की तस्वीरें भी सतीश कौशिक ने क्लिक कराई थीं और इसमें वो बेहद खुश दिख रहे थे।
सतीश कौशिक ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में सतीश कौशिक को पार्टी होस्ट और अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ तस्वीर खिंचवाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दिग्गज अभिनेता ने बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'नवविवाहित सुंदर जोड़े अली और ऋचा से मिला।' होली पार्टी की इन फोटोज में सतीश कौशिक बेहद खुश नजर आए थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये सतीश कौशिक की आखिरी होली पार्टी और आखिरी पब्लिक अपीयरेंस साबित होगी।
कथित तौर पर सतीश कौशिक का 8 मार्च को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर उनके दोस्त अनुपम खेर ने 9 मार्च की सुबह एक ट्वीट करके दी। आखिरी बार सतीश कौशिक को अब ऑनस्क्रीन, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में देखा जाएगा। कई सितारे और फैन्स दिवंगत अभिनेता सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आपको बता दें सतीश ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया और कई का निर्देशन भी किया, सतीश कौशिक को एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था, जिसमें मिस्टर इंडिया का कैलेंडर उनकी सबसे यादगार भूमिका थी।
