Satish Kaushik की बेटी वंशिका ने दी पिता को अंतिम विदाई, पोस्ट देखकर आंखें हो जाएंगी नम

Satish Kaushik daughter Vanshika post: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पिता को अंतिम विदाई दी है। वंशिका ने पिता के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Satish Kaushik daughter Vanshika post: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक होली के बाद एक दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे, जहां कार में उनकी तबीयत खराब हुई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। जब सतीश कौशिक को अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और एक 10 साल की बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक के अचानक चले जाने से उनकी पत्नी सदमे में हैं और बातचीत करने की हालत में नहीं हैं। उनकी बेटी भी अपने पिता को खोने के बाद बहुत दुखी है। वंशिका ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Satish Kaushik की बेटी वंशिका ने दी पिता को अंतिम विदाई, पोस्ट देखकर आंखें हो जाएंगी नम

Satish Kaushik की बेटी वंशिका ने दी पिता को अंतिम विदाई, पोस्ट देखकर आंखें हो जाएंगी नम

वंशिका ने अपने पिता सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वंशिका ने इस तस्वीर के माध्यम से अपने पिता को अंतिम विदाई दी है। वंशिका की ये फोटो देखकर लोगों की आंखें नम हो गई हैं। लोग वंशिका को दुख के समय में संयम बनाए रखने के लिए कह रहे हैं और सतीश कौशिक के परिवार के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

End of Feed