'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग काम करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'जानती हूं कि यह थोड़ा...'

Sara Arjun on 20-year age gap With Ranveer Singh: 'धुरंधर' के निर्माताओं ने रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया था। दोनों के बीच 20 की उम्र का बड़ा फासला है। ऐसे में अब 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ काम करने पर सारा अर्जुन ने चुप्पी तोड़ दी है।

Sara Arjun on 20-year age gap With Ranveer Singh: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने सारा अर्जुन को कास्ट किया था। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कई बार यह मुद्दा भी उठाया गया कि सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के लगभग 20 साल छोटी हैं। दोनों के उम्र के फासले को लेकर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन्स दिए थे। ऐसे में अब खुद भी सारा अर्जुन ने 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में काम करने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Sara Arjun on 20-year age gap with Ranveer Singh in Dhurandhar

Pic Credit: IMDb

रणवीर सिंह और खुद के बीच 20 साल के उम्र के फासले पर बोलीं सारा अर्जुन

NDTV को दिए इंटरव्यू के दौरान सारा अर्जुन ने अपने और रणवीर सिंह के बीच 20 साल एज गैप को लेकर बड़ा बयान दिया। सारा अर्जुन ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी। यह फिल्म की स्टोरी के हिसाब से था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो 'धुरंधर' रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं लेकिन फिर भी उनके कानों में उम्र के फासले जैसी खबरें पड़ गई थीं।

End of Feed