Sara Ali Khan Temple Visit: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो जाती है। कुछ दिनों पहले सारा अली खान ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इससे पहले एक्ट्रेस केदारनाथ मंदिर में भी नजर आई थीं। लेकिन अब शायद ऐसा होता नजर नहीं आएगा। इसकी वजह बद्री-केदार टेम्पल कमिटी के चेयरमैन का एक बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है।
Image Source: Sara Ali Khan Instagram
ये भी पढ़ें: Times Now Summit 2025: सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं सारा अली खान, हिंदू-मुस्लिम के बीच खुद को बताया भारतीय
सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट
एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सारा अली खान की कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बल्कि बद्री-केदार टेम्पल कमिटी के चेयरमैन का एक बयान है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। सारा अला खान अक्सर केदारनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा करती थी। लेकिन अब बद्री-केदार टेम्पल कमिटी के चेयरमैन ने सारा अली खान के लिए एक शर्त रख दी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि सभी सनातनी भक्तों का चारधाम में स्वागत है, लेकिन गैर-सनातनी और गैर-हिंदू व्यक्तियों को यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जब उनसे सारा अली खान को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने अभिनेत्री सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे केदारनाथ मंदिर में जाना चाहती हैं, तो उन्हें एक एफिडेविट देना होगा जिसमें लिखा हो कि वे सनातनी हैं। तभी उन्हें प्रवेश मिल सकेगा।
सारा अली खान पीछले साल की थी यात्रा
एक्ट्रेस सारा अली खान ने पिछले साल यानी 2025 में चारधाम यात्रा की थी। इस दौरान सारा अली खान को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी। लेकिन अब बीकेटीसी अध्यक्ष के इस बयान के बाद देखना होगा सारा अली खान क्या करती हैं।
