Sara Ali Khan को ट्रोलर्स ने लगाई जमकर फटकार, गंदा कमरा देख बोले 'पैसा आ गया रहने का सलीका नहीं'

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 5, 2023, 10:27 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को एक बार फिर सोशल मीडिया पर बूरी तरह ट्रोल कर दिया गया। बता दें कि सारा ने सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करने के लिए एक फोटो डाली थी। इसी फोटो के बैकग्राउंड फैला सामान देख, ट्रोलर्स को गुस्सा आ गया।

Sara Ali Khan trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan), इन दिनों ट्रोलर्स के सीधे निशाने पर है। बीते दिनों में सारा को कई चीज़ो को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। और अब एक बार फिर नेटिजन्स सारा को बहुत ही फाल्तु सी बात खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल सारा अली खान ने अपने छोटे भाई इब्राहिम को जन्मदिन विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर आज एक फोटो पोस्ट कर दी। उसके बाद होना क्या था, बैकग्राउंड में बहुत सारा सामान फैला देख ट्रोलर्स ने बवाल काट दिया। और कमेंट सेक्शन में सारा को जमकर फटकार लगाने लगे।

Sara ali khan trolled for messy room

Sara ali khan got trolled on social media for having messy room

फैला हुआ कमरा बन गया गले का फंदा

इब्राहिम के लिए सारा ने एक बहुत ही प्यारे मेसेज के साथ, भाई-बहन का कैंडिड फोटो शेयर किया था। जिसमें सारा, अपने भाई इब्राहिम और डॉग के साथ फनी पोज दे रही हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि, सारा के कमरे में पीछे बहुत सारे डिब्बे और जैसे तैसे बहुत सारा सामान भरा हुआ है। कमरे की इसी गंदगी को देख ट्रोलर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी।

End of Feed