Love And War Moive New Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर लीक हो जाती है, तो कभी फिल्म की रिलीज को लेकर अपडेट आ जाता है। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर के फर्स्ट लुक से जुड़ी खबर सामने आई थी। इन सब के बीच अब फिल्म लव एंड वॉर 2 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ramayana के ट्रेलर रिलीज से पहले Love And War के फर्स्ट लुक को लेकर आया अपडेट!!
'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से जुड़ा एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म प्रमोशन की शुरुआत टीजर या मोशन पोस्टर से नहीं होगी। संजय लीला भंसाली खुद एक खास प्रमोशनल एसेट तैयार करने की निगरानी कर रहे हैं, जो दर्शकों को फिल्म की दुनिया का पहला झलक देगा। मेकर्स अगस्त में इसे अनवील करने की योजना बना रहे हैं, जो फिल्म के प्रमोशन कैंपेन की शुरुआत होगी। अगर प्लान के मुताबिक सब हुआ तो फिल्म लव एंड वॉर का पहला लुक एक लैंडमार्क प्रमोशनल इवेंट बन सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Love & War: संजय लीला भंसाली ने की बड़ी तैयारी, 200 डांसर्स के साथ शूट होगा ग्रैंड सॉन्ग
कब रिलीज होगी फिल्म?
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो सकती है। फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आए नए अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
