संजय लीला भंसाली लेकर आ रहे हैं रणबीर-दीपिका को फिर से साथ, लव एंड वॉर में ऑफर हुआ ये रोल

Deepika Padukone will Enter in Love and War: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए संजय लीला भंसाली की टीम खुशखबरी लेकर आ रही है। लव एंड वॉर के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया है। रणबीर-दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगे जिसे देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है।

Deepika Padukone will Enter in Love and War: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली( Sanjay leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर ( love and War) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) , आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने तो अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह बिग बजट मूवी एक लव ड्रामा होने वाली है। फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का कैमियो हो सकता है। इस खबर ने तो फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।

Deepika Padukone will Enter in Love and War

फिल्म शिल्मी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) एसएलबी की लव एंड वॉर( love and War) में कुछ इमोशनल और बोल्ड रोल के लिए आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री का रणबीर कपूर के साथ लगभग 40 मिनट का रोल है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि दीपिका और रणबीर में 'स्टीमी' रोमांटिक सीन्स हो सकते हैं और यह संभवतः केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा ए प्रमाणन के लिए फिल्म को आगे बढ़ा सकता है।

End of Feed