Ranbir-Alia-Vicky at Sanjay Leela Bhansali Party: बीती रात सोमवार को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हुई। संजय भंसाली के जन्मदिन पर सबकी नजर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) , रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की जोड़ी पर टिकी रही। तीनों स्टार्स एक साथ नजर आए जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया। आलिया-रणबीर और विक्की जल्द ही साथ में मूवी करने वाले हैं। अब इन्हें साथ देखकर फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
संजय लीला भंसाली ने होस्ट की बर्थडे पार्टी
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी स्टार्स शामिल हुए। लेकिन सबकी नजर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल पर रही। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर की बाहों में बाहें डालकर इस पार्टी में आई थी। दोनों के साथ छावा अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आए। भंसाली की आने वाली बड़ी फिल्म लव एंड वॉर की ये जोड़ियां साथ में बेहद प्यारी लग रही थी।
आलिया भट्ट ने पार्टी में खूबसूरत ऑफ-व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, क्यूट अंदाज में आलिया अपने पति को प्यार से निहारती नजर आ रही है। वहीं रणबीर कपूर ने डेनिम शर्ट के साथ ब्लैक गॉगल पहने थे जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। वहीं जोड़ी के साथ विक्की कौशल की धांसू एंट्री हुई जो ऑल ब्लैक लुक में फैंस का दिल जीत ले गए।
लव एंड वॉर( Love and War) के बारे में बात करें तो संजय लीला भंसाली तीनों स्टार्स के साथ एक लव ट्रायएंगल बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, यह मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
