Sanjay Dutt- Raghav Chadha Meet: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। संजय दत्त की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म धुरंधर 2 ने कुछ दिनों पहले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। इन सब के बीच संजय दत्त की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में संजय दत्त आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन)
संजय दत्त से मिले राघव चड्ढा (Pic Credit: Raghav Chadha Instagram)
राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त
एक्टर संजय दत्त एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह संजय दत्त की अभी हाल ही में सामने आई तस्वीरें हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में संजय दत्त राजनेता राघव चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान संजय दत्त और राघव चड्ढा के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली। राघव चड्ढा ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। राघव चड्ढा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक धांसू कैप्शन भी लिखा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। राघव चड्ढा ने संजय दत्त की जमकर तारीफ की। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: जानिए कब और कहां आएगी Ranveer Singh की फिल्म, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)
'धुरंधर' को लेकर कही ये बात
राघव चड्ढा ने अपनी वायरल हो रही पोस्ट में फिल्म धुरंधर को लेकर भी रिएक्शन दिया। राघव चड्ढा ने लिखा कि 'कुछ समय पहले मेरे घर पर मेजबानी करने का सुख मिला, संजय दत्त बेहद अच्छे इंसान हैं। ‘धुरंधर’ के लिए आपकी तरफ आ रहे सारे प्यार को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। आपका औरा वैसी ही है और हर दौर में लोगों का आपके लिए जो सम्मान है, वो भी वैसा ही है।'
संजय दत्त से मिले राघव चड्ढा (Pic Credit: Raghav Chadha Instagram)
'धुरंधर' में निभाया था खेल
एक्टर संजय दत्त फिल्म धुरंधर में एस पी असलम चौधरी के रोल में नजर आए थे। संजय दत्त के रोल को काफी पसंद किया गया। संजय दत्त की कमाल की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया। संजय दत्त और राघव चड्ढा की तस्वीर पर अपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
