फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर भी हनुमान अंश को लोगों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। इस बीच बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 21 साल की निर्माता अनुप्रिया नागर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-नवरात्रि पर Times Music Spiritual लेकर आया ‘दिव्य दर्शन’, हिमाचल के 10 शक्तिपीठों की कहानियां होंगी उजागर)
संजय दत्त ने की तारीफ (pic credit-instagram)
संजय दत्त ने की तारीफ
एक्टर संजय दत्त ने अनुप्रिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने कई फिल्मों को आते-जाते देखा है और कुछ फिल्मों को इतिहास बनाते भी देखा है। लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में आपने ‘हनुमान अंश’ के लिए जो किया है, वह सच में काबिल-ए-तारीफ है। किसी छोटी फिल्म को इतना बड़ा बनाने के लिए जुनून की जरूरत होती है। आपने जिस तरह सभी लोगों को एक साथ जोड़ा और सबका आशीर्वाद लिया, वह शानदार है। भगवान आपका भला करे, बच्चा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपके हर नए प्रोजेक्ट में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपकी कहानी तो अभी शुरू हुई है।' संजय दत्त के इस पोस्ट पर अनुप्रिया ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'संजय सर, इतनी शानदार फिल्मी विरासत वाले इंसान से ये बातें सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपके आशीर्वाद और मुझ पर भरोसा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
बताते चलें कि फिल्म 'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 66 दिन हो गए हैं। पहले हफ्ते में धीमी शुरुआत मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में इस मूवी को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और अभी भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने भारत में 334 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है जबकि दुनिया भर में यह आंकड़ा 435 करोड़ के पार पहुंच गया है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
