बड़े इवेंट के साथ रिलीज होगा संजय दत्त स्टारर 'द भूतनी' का ट्रेलर, इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2025, 09:45 AM IST

The Bhootnii Trailer Release Date: संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर लॉन्च की डेट सामने आ गई है। फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर इस दिन एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज होने बाद इस फिल्म के साथ भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है।

The Bhootnii Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी हाल ही में संजय दत्त की इस फिल्म का एक धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म के टीजर के बाद दर्शकों को 'द भूतनी' के ट्रेलर का इंतजार है। इसी बीच फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर इस दिन एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या है फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट।

The Bhootnii Trailer Release Date

इस दिन रिलीज होगा 'द भूतनी' का ट्रेलर

संजय दत्त और मौनी रॉय की लीड रोल वाली फिल्म 'द भूतनी' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं 'द भूतनी' के ट्रेलर को सलमान खान और रश्मिका मंदाना की धांसू अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर भी दिखाया जाएगा। फिल्म के टीजर के बाद से ही लोगों को 'द भूतनी' के ट्रेलर का इंतजार था।

End of Feed