Aakhri Sawal Poster: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का पोस्टर आउट, गदगद हुए फैंस

Aakhri Sawal Poster: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Aakhri Sawal Poster: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

aakhri sawal

pic credit- aakhri sawal poster

संजय दत्त की मूवी का पोस्टर आउट

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी नई फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म आखिरी सवाल के लिए तैयार हो रहे हैं। यह फिल्म निखिल नंदा, धनराज नाथवानी और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म का बैनर है निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट। आखिरी सवाल में शानदार कास्ट है जिसमें संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा शामिल हैं। फिल्म के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में बहुत ही प्रभावशाली विजुअल्स हैं और इसमें रिलीज डेट भी बताई गई है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर लिखा है, 'The Question India Never Stopped Asking 15 मई को सिनेमाघरों में सिर्फ तैयार रहिए जवाब जानने के लिए।'

End of Feed