'सरके चुनर तेरी' विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का लिया संकल्प

Sanjay Dutt Appears Before NCW: हाल ही में एक्टर संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल और बोल्ड सीन्स पर जमकर विवाद हुआ। इस मामले में अब एक अपडेट सामने आया है।

Sanjay Dutt Appears Before NCW: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म खलनायक रिटर्न्स का टीजर आउट हुआ। इस टीजर को देखकर लोग गदगद हो गए। इसमें संजय दत्त का लुक जबरदस्त लग रहा है। बीते दिनों संजय दत्त एक विवाद में फंस गए थे। कुछ समय पहले संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी' (Sarke Chunar Teri) रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल और बोल्ड सीन्स पर जमकर विवाद हुआ। इस मामले में अब एक अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की लाल आंखें देखकर खौफ खाती थीं ये हसीनाएं, सेट पर रहता था अजीब माहौल)

Sanjay Dutt Appears Before NCW

महिला आयोग के समक्ष पेश हुए संजय (Pic credit-instagram)

नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने पेश हुए संजय दत्त

ANI की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता संजय दत्त नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) के सामने पेश हुए हैं। उन्हें गाने 'सरके चुनर तेरी सरके...' में कथित अश्लीलता को लेकर समन जारी किया गया था, जिसके बाद संजय दत्त नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने हाजिर हुए। यह गाना फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD - The Devil) का है, जिसमें संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि कमीशन ने गाने की लिरिक्स और उसके बोल्ड दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। संजय दत्त इस मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के सामने पहुंचे। मालूम हो कि गाने में नोरा फतेही भी नजर आई थी। उनके डांस स्टेप्स पर भी खूब बवाल मचा था। अब इस गाने को यूट्यूब पर हटा दिया गया है। (ये भी पढ़ें-'सरके चुनर' के चलते बढ़ी संजय दत्त-नोरा फतेही की मुश्किलें, NCW ने जारी किया समन)

End of Feed