Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड की हिट रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम ( Sanam Teri Kasam) को हाल ही में दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ऐसा धमाल दिखाया कि इसने अपनी पहली रिलीज के मुकाबले दोबारा रिलीज पर दोगुनी कमाई कर ली थी। फिल्म का पहले पार्ट लोगों को इतना पसंद आया कि फैंस ने इसके पार्ट 2 की डिमांड शुरू कर दी थी। कहा जा रहा था कि सनम तेरी कसम पार्ट 2 जल्द ही बनने जा रहा है। लेकिन अब फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने दूसरे पार्ट में काम करने से मना कर दिया है। आइए बताते हैं क्या है असली वजह
आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) ने लिखा , " मैं इस अनुभव( सनम तेरी कसम) के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है, और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक 'सनम तेरी कसम' भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार करने का निर्णय लिया है, अगर पिछली कास्ट के दोबारा होने की कोई संभावना है।" यह पोस्ट एक्टर ने पाकिस्तान की तरफ से आए स्टार्स रिएक्शन के बाद दी है। बता दें कि पाकिस्तान के कुछ स्टार्स भारत की कड़ी निंदा कर रहे हैं। भारत की सरकार ने सभी पाकिस्तानी स्टार्स पर बैन लगा दिया है।
भारत ने पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि पाकिस्तान ने रात में लगातार हवाई हमले किए, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और सैन्य हमले करने की कोशिश की। भारतीय रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के सभी हमले के प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका और बेअसर कर दिया।
