Sameera Reddy को अनिल कपूर ने दी थी 'बेवकूफ' बनने की सलाह, एक्टर की एडवाइस ने बदली किस्मत

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 25, 2026, 01:59 PM IST

Sameera Reddy Speak on Race Movie: फिल्मों में काम करते हुए कलाकारों को कई बार ऐसे एक्सपीरियंस होते हैं, जो सालों बाद भी याद रहते हैं। समीरा रेड्डी ने भी अपने करियर का एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है।

Sameera Reddy Speak on Race Movie: बॉलीवुड में अपने लंबे करियर के दौरान समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने कई तरह के रोल निभाए हैं। उन्होंने 'मुसाफिर' (Musafir), 'रेस' (Race) और 'मैंने दिल तुझको दिया' (Maine Dil Tujhko Diya) जैसी फिल्मों में काम किया। अब एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए फिल्म 'रेस' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर (Anil Kapoor) से मिली एक ऐसी सलाह के बारे में बताया, जो उन्हें आज भी याद है। अनिल कपूर उस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की रोल निभा रहे थे, जबकि समीरा उनके साथ काम करने वाली असिस्टेंट के किरदार में थीं।

Sameera Reddy Speak on Race Movie

अनिल कपूर की एक सलाह ने बदल दिया समीरा रेड्डी का अंदाज, Race के सेट का मजेदार किस्सा किया शेयर (Image Source: Race Movie)

अनिल कपूर ने समीरा रेड्डी को दी थी ये सलाह

News18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में समीरा रेड्डी ने बताया कि फिल्म रेस (Race) की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन्हें अपने किरदार को लेकर एक खास सलाह दी थी। अनिल ने उनसे कहा था, 'जितना बेवकूफ बनकर एक्टिंग करोगी, उतना ही अच्छा होगा।' दरअसल, फिल्म में समीरा का किरदार अनिल कपूर के किरदार के साथ जुड़ा हुआ था। अनिल एक जासूस का रोल में थे और समीरा उनकी मदद करती थीं। उनके किरदार के कई सवाल और हरकतें ऐसी थीं, जिन्हें जानबूझकर थोड़ा अजीब और मजेदार रखा गया था। ऐसे में अनिल की सलाह ने समीरा को अपने किरदार का अंदाज समझने में मदद की। वो आगे कहती हैं, “लोग कहते थे, 'वाह समीरा, तुम 'रेस' में हो!' उस फिल्म में मेरे हाथ में गन्ना था और मैं डबल मीनिंग वाले जोक्स कर रही थी। आम दर्शकों को यह बहुत पसंद आया। आपको ईमानदारी से समझना होगा कि क्या बिकता है। फिर या तो ऐसा करके मशहूर होने में खुश रहिए या फिर उस दूसरी दुनिया में जाने की कोशिश कीजिए, जहां आप कुछ बेहतर करना चाहते हैं। मुझे ऐसा मौका बहुत कम मिला, सिवाय साउथ की फिल्मों के।”

End of Feed