Naga Chaitanya Not Getting Married: साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्थियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि एक्टर जल्द दूसरी शादी करने वाले हैं। एक्टर के पिता नागार्जुन और उनका पूरा परिवार चाहता है कि वो दोबारा शादी कर ले। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की होने वाली दुल्हन बिजनसमैन फैमिली से है। अब इस खबर पर नागा चैतन्य के करीबी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी खबरें अफवाह है। एक्टर दूसरी शादी नहीं कर रहे हैं।
naga chaitanya (credit pic: instagram)
परिवार के करीबी ने कहा, नागा चैतन्य कंट्रोवर्सी से दूर रहना चाहता है। वो न्यूज से दूर रहना चाहते हैं। लेकिन उनके बारे में अक्सर कुछ न कुछ अफवाह आती रहती है। एक्टर दोबारा शादी नहीं कर रहे हैं। शादी की खबरें अफवाह है। अगर एक्टर शादी करेंगे तो पूरी दुनिया को पता चलेगा।
नागा चैतन्य नहीं कर रहे हैं दूसरी शादी
नागा चैतन्य का नाम इससे पहले शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ा था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों ने एक- दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। एक्टर ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। दोनों का पिछले साल तलाक हो गया था। सामंथा और नागा के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।
