Sam Bahadur Box Office Day 11: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ दूर विक्की कौशल, लेकिन एनिमल से है कई पीछे

Sam Bahadur Box Office Day 11: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) के 11वें दिन के आंकड़ें सामने आ गए हैं। ऐसे में फिल्म ने अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है इस रिपोर्ट में जानिए।

Sam Bahadur Box Office Day 11: मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लोगों से काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस भी मिला। विक्की कौशल की एक्टिंग ने मानो कहानी में चार चांद लगा दिए हैं। सैम मानेकशॉ की एक्टिंग कर एक्टर ने सभी को एक नया रूप दिखाया है। इसी के साथ अब फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की खबर में।

Sam Bahadur Box Office Day 11

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं। ऐसे में सैनिलक रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 2 करोड़ का नेट बिजनेस करते हुए 58.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स की जेब में 75.75 करोड़ भर लिए हैं। बतातें चलें की फिल्म में विक्की के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आएं हैं।

End of Feed