Sam Bahadur Box Office Collection: एनिमल की आंधी में उड़ी विक्की कौशल की सैम बहादुर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 10:04 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन सिनेमाघरों में 46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट था। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।

Sam Bahadur Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की वॉर ड्रामा फिल्म सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सैम बहादुर में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजर ने किया है। फिल्म में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। फिल्म में सैम मानेकशॉ की जिदंगी को दिखाया गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

End of Feed