पाइरेसी लीक होने से सलमान खान की 'सिकंदर' को हुआ 91 करोड़ रुपये का नुकसान, अब निर्माता फाइल करेंगे इन्शुरन्स क्लेम

Salman Khan's 'Sikander' Faces Huge Loss: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज होने के बाद इसे तगड़ा नुकसान होता है। यह नुकसान 'सिकंदर' के ऑनलाइन लीक होने की वजह से हुआ था। अब मेकर्स ने इस नुकसान की भरपाई करने के लिए इन्शुरन्स क्लेम की प्रक्रीया शुरू कर दी है।

Salman Khan's 'Sikander' Faces Huge Loss: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी के भाईजान के फैन्स को बहुत ही ज्यादा उम्मीद थी लेकिन हुआ इसका एकदम उल्टा। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'सिकंदर' को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। यह मूवी भारत में केवल 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 175 करोड़ रुपये रहा था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्री-रिलीज पाइरेसी की वजह से 'सिकंदर' को तगड़ा नुकसान हुआ था।

Salman Khan's Sikandar

रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिकंदर' की रिलीज से ठीक पहले की रात सलमान खान स्टारर ऑनलाइन लीक हो गई थी। तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज और फिल्मीजिला जैसी कई स्ट्रीमिंग साइट्स पर सलमान खान की 'सिकंदर' की पायरेटेड कॉपी मौजूद थी। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी इन साइट्स पर एचडी में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब निर्माताओं ने इन्शुरन्स क्लेम प्रोसेस करने के लिए कहा है।

End of Feed