Sikandar: सलमान खान स्टारर की शुरू हुई इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस मूवी की असली रिलीज को भी कन्फर्म नहीं किया है।

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए भाईजान अपने फैन्स को एंटरटेन करते दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने सलमान खान स्टारर का टीजर जारी कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी थी। हाल ही में मेकर्स ने 'सिकंदर' से सलमान खान (Salman Khan) का नया पोस्टर भी जारी किया है। सलमान खान की 'सिकंदर' को लेकर अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने इसकी इंटरनेशनल मार्किट में एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट पर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Salman Khan's Sikandar

'सिकंदर' की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग हुई शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इस बार में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की 'सिकंदर' को ईद के दिन यानी 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स फिल्म को शुक्रवार की जगह रविवार को रिलीज करते है या नहीं? फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

End of Feed