Salman Khan की मेहमान नवाजी से गदगद हुए बीजेपी के युवा नेता, तारीफ में कह दी बड़ी बात

Salman Khan with BJP Youth Leader: सलमान खान ने हाल ही में BJYM कोषाध्यक्ष पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी को घर पर डिनर के लिए बुलाया। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है।

Salman Khan Welcomes BJP Youth Leader: सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी से जुड़ी छोटी-सी झलक भी अक्सर सुर्खियां बटोर लेती है। इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी खास मेहमाननवाजी है। सुपरस्टार ने हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कोषाध्यक्ष पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी को मुंबई स्थित अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो खुद प्रसाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैंने अभिजीत दिपके की आलोचना...' Javed Akhtar ने वायरल मैसेज पर दी सफाई)

salman khan pic

सलमान खान से मिले बीजेपी नेता (pic credit-instagra)

सलमान खान से मिले बीजेपी नेता

पीएम साई प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए एक्टर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें और उनकी पत्नी को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था। पीएम साई प्रसाद ने इस शाम को यादगार बताया और सलमान की मेहमान नवाजी, गर्मजोशी और सादगी की जमकर तारीफ की। पीएम साई प्रसाद ने सलमान को ‘भाई’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'शानदार बातचीत और दिल से की गई मेहमाननवाजी से भरी एक यादगार शाम! अपने घर पर मुझे और मेरी पत्नी को डिनर के लिए बुलाने के लिए शुक्रिया सलमान खान भाई। आपकी गर्मजोशी और सादगी ने दिल छू लिया, भाई।' वीडियो में सलमान खान पीएम साई प्रसाद और उनकी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान कैजुअल लुक में दिखाई दिए। प्रसाद की पत्नी ने भी सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

End of Feed