'सिकंदर' के बाद 'बजरंगी भाईजान 2' लेकर आ रहे हैं सलमान खान, लेखक के साथ चल रही है बैठकें

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making : सलमान खान की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान का दूसरा पार्ट बनने जा रहे हैं। सिकंदर के बाद सलमान खान इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है कि बजरंगी भाईजान 2 बन रही है।

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making : सलमान खान की बिग बजट फिल्म सिकंदर( Sikandar) इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिकंदर को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन लगता है सलमान खान काम करने के मूड में हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि वह बजरंगी भाईजान 2(Bajrangi Bhaijaan 2) पर सोच-विचार कर रहे हैं। करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि बजरंगी भाईजान 2 पर चर्चा चल रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Bajrangi Bhaijaan 2 in Making

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की बजरंगी भाईजान 2 पर तैयारियां शुरू हो गई है। बताया गया है कि सलमान( Salman Khan) इस फिल्म में कबीर खान( Kabir Khan) के साथ-साथ वी विजयेंद्र प्रसाद के साथ फिर से काम करेंगे। एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, "सलमान खान ने कुछ दिन पहले वी विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है। वे एक विचार लेकर आए हैं और इस पर चर्चा चल रही है कि यह बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है। इसके अलावा, वी. विजयेंद्र प्रसाद और निर्देशक कबीर खान के बीच संभावित सहयोग की संभावना है, तीनों एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

End of Feed