Salman Khan Vs Kala Hiran Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में है। सलमान खान से जुड़ी फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के प्रचार को लेकर शुरू हुआ ये मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। फिल्म के निर्माता अमित जानी (Amit Jani) ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ एक नया कदम उठाया है, जिसमें फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश दिया गया था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
फिल्म काला हिरण को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
सलमान खान और फिल्म काला हिरण के मेकर्स का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 जुलाई को सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रचार को हटाने का निर्देश दिया था। अदालत ने निर्माताओं को सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टीवी और प्रिंट मीडिया समेत अलग-अलग जगहों से प्रचार सामग्री हटाने को कहा था। इसके बाद अब फिल्म के अमित जानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गए है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित जानी ने हाईकोर्ट के 27 जुलाई के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने विवादित सामग्री को तुरंत हटाने के आदेश से राहत की मांग की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Kala Hiran: 'जिसको भेजना हो भेजो' Salman Khan का लीगल नोटिस फाड़ते हुए फिल्म प्रोड्यूसर ने दिया जवाब
क्या है विवाद?
फिल्म का पूरा नाम ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ (Kala Hiran: The Battle For Legacy) है। ये फिल्म 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें सलमान खान का नाम सामने आया था। हालांकि, फिल्म के निर्माता लगातार यह कहते रहे हैं कि इसका सलमान खान से कोई लेना देना नहीं है। सलमान खान ने आरोप लगाया था कि फिल्म के प्रचार में उनकी पहचान और उनके खास अंदाज का इस्तेमाल किया गया है।
