चिल्लर था सलमान खान की 'सिकंदर' का बजट, भाईजान ने फिल्म में इस्तेमाल किए 'Children Bank of India' के नोट?

Salman Khan's Movie Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के ट्रेलर की एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म में 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' (Children Bank of India) के नोट इस्तेमाल किए हैं। फैन्स अब मेकर्स का मजाक उड़ा रहे हैं।

Salman Khan's Movie Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का जबरदस्त ट्रेलर जारी किया था। 'सिकंदर' के ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद फैन्स ने एक बेहद ही मजेदार बात नोटिस की है। ट्रेलर के एक सीन में फैन्स ने नोटिस किया कि भाईजान ने 'सिकंदर' में 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' (Children Bank of India) के नोट इस्तेमाल किए हैं।

Salman Khan Starrer Sikandar.

इंस्टाग्राम पर इस ट्रेलर की एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो है। इस क्लिप को फैन्स ने जब जूम किया तो पता लगा कि सलमान खान टैक्सी ड्राईवर को 500 रूपये के दो बंडल देते हैं। फैन्स की तेज नजर ही पहचान पाई है कि यह नोट 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' के नहीं बल्कि 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' के होते हैं। फैन्स अब मेकर्स का मजाक बना रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि 'सिकंदर' का बजट इतना कम हो गया कि मेकर्स को ऐसे नोट इस्तेमाल करने पड़े।

End of Feed