सलमान खान की देशभक्ति पर लोगों ने उठाई उंगली, भारत-पाकिस्तान का सीजफायर पोस्ट डिलीट करना पड़ा भारी

Salman Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिर एक बार लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार लोगों ने इंटरनेट पर सलमान खान की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए ट्रोल किया। दरअसल सलमान खान के भारत और पाकिस्तान के सीजफायर समझौते पर रिएक्शन दिया था लेकिन बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया।

Salman Khan Trolled: पिछले एक हफ्ते से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालत हो गए हैं। ओपेरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन, मिसाइल, फ़ाइरिंग और बॉम्ब से हमला करना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने भी उनके हमले को नाकाम कर दिया। कल घोषणा हुई कि आखिरकार पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध विराम का समझौता हो गया है। इसी को देखते हुए सलमान खान ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा कि 'सीजफायर के लिए भगवान का शुक्रिया' कुछ मिनटों बाद ही एक्टर ने पोस्ट डिलीट कर दिया जिसके लिए उनकी देशभक्ति पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Salman Khan Trolled

बीती रात समझौते के बाद भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन कर भारत पर परहार किया। इसी के चलते सलमान खान (Salman Khan) को अपना सीजफायर वाला पोस्ट डिलीट करना पड़ा लेकिन ये बात लोगों को जरा सी भी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने भाईजान को लताड़े हुए लिखा 'यह आदमी दिल से पाकिस्तानी है भाई, यह तो सच है। पहले उसने याकूब मेमन का समर्थन किया और अब यह। शर्म आनी चाहिए सलमान।' वहीं दूसरे यूजर ने सलमान को कहा 'सलमान खान पाकिस्तानी आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।'

End of Feed