वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को अप्रैल में शुरू करेंगे सलमान खान, दिल राजू ने भाईजान पर खेला करोड़ों का दांव!

Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के हाथों साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी हाथ लगी है। इस फिल्म को दिल राजू ने प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है।

Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान बीते कई महीनों से फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि इस मूवी को अब 40 दिनों तक दोबारा शूट किया जाएगा। इन खबरों की सच्चाई से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' से 'मातृभूमि' टाइटल बदलने की जानकारी फैन्स को दी थी। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने अपनी नई एक्शन मूवी के लिए साउथ के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संग हाथ मिलाया है।

Salman Khan's Next With Vamshi Paidipally

Pic Credit: Instagram

वामशी पेडिपल्ली संग बनेगी सलमान खान

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान 14 अप्रैल से वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही इस एक्शन मूवी की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस खबर ने फैन्स के बीच एक नया उत्साह पैदा कर दिया है। इस समय सलमान खान के फैन्स मेकर्स की ओर से होने वाली ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स साल 2027 की ईद को फाइनल करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा द्वारा यह जानकारी सामने आई थी। (इसे भी पढ़ें: 1000 करोड़ी बनकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने लहराया परचम, मसल देगी इन 8 फिल्में का रिकॉर्ड)

End of Feed