Salman Khan To Cast Alizeh Agnihotri In Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने खुद को इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई ही है, साथ ही उन्होंने कई सितारों को भी फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया है। वहीं अब माना जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) की किस्मत चमकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दरअसल, खबर है कि अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn और रोहित शेट्टी की Singham Again पर गिरी गाज! बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को बताया 'खतरनाक'
यूं तो सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) पहले ही फिल्म साइन कर चुकी हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही एक मूवी का ऐलान करने वाले हैं जिसका नाम 'फर्रे' होगा। सलमान खान से जुड़े सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, "इस रविवार को सलमान खान एक प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। फिल्म का नाम 'फर्रे' हो सकता है, जिसमें अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।" सूत्र ने बताया कि यह मूवी अलीजेह की डेब्यू फिल्म नहीं होगी।
अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "अलीजेह ने पहले ही मूवी साइन की है, जिसका नाम 'बुढिया सिंह: बॉर्न टू रन' है और इसका निर्देशन सौमेंद्र पाढी करेंगे। टीम ने पहले ही फिल्म के लिए काम शुरू कर दिया है।" वहीं 'फर्रे' के सिलसिले में बात करते हुए सलमान खान से जुड़े सूत्र ने कहा, "अभी तक केवल यही तथ्य सामने आया है कि अलीजेह 'फर्रे' फिल्म में कास्ट हो सकती हैं। लेकिन डायरेक्टर, शूटिंग और लीड एक्टर से जुड़ी जानकारी का कोई खुलासा नहीं हो पाया है।"
