Trade Expert On Salman Khan Tiger 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'टाइगर 3' (Tiger 3) के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म दिवाली के खास मौके पर सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। यूं तो मूवी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन 'टाइगर 3' को लेकर अटकलें लग रही थीं कि मूवी के लिए मेकर्स और स्टार कास्ट खास प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि अब इस मामले पर ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने अपनी राय पेश की है।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की 'सिंघम 3' में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री, डूबते करियर को बचाने के लिए बनेंगे विलेन
बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान अतुल मोहन ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर दिख रही प्रमोशन की कमी से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) और 'पठान' का हवाला देते हुए कहा कि अतुल मोहन ने इस सिलसिले में आगे कहा, "फिल्म से जुड़े किसी भी कंटेंट को अभी रिलीज करने का कोई तुक नहीं बनता है। टाइगर 3 10 नवंबर को रिलीज होगी और अभी दो महीने बाकी हैं। ऐसे में प्रमोशन की कमी फिल्म पर कोई खासा असर नहीं करेगी। इन दिनों लोग शाहरुख खान की 'जवान' के दीवाने बने हुए हैं। ऐसे में कोई प्रमोशन करने का सवाल ही नहीं होता है।"
अतुल मोहन ने 'जवान' (Jawan) और 'पठान' का हवाला देते हुए आगे कहा, "देखो 'जवान' मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज और फिल्म रिलीज में ज्यादा लंबा गैप नहीं रखा। पठान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इससे लोगों में मूवी के लिए भूख बढ़ती है और वे थिएटर जाते हैं।"
कब रिलीज हो रही है सलमान खान की 'टाइगर 3'
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ तो मुख्य भूमिका अदा करेंगे ही, साथ ही शाहरुख खान भी कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा मूवी को लेकर यह भी अनुमान था कि इसमें ऋतिक रोशन की एंट्री हो सकती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
