Salman Khan का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Salman Khan instagram account:सलमान खान को लेकर ये खबर वायरल हो रही है कि कुछ देर पहले उनका इंस्टा अकाउंट सस्पेंड हो गया था। हालांकि अब वो वापस आ गए हैं।

Salman Khan instagram account: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए थे, जिसपर लोगों ने खूब रिएक्ट किया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सलमान खान ने अपना इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में... (ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे सलमान खान, प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर)

salman khan instagram

सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? (pic credit-instagram)

सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड? (pic credit-instagram)

सलमान खान का इंस्टा अकाउंट हुआ सस्पेंड

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था, लेकिन अब वह फिर से वापस आ गए हैं। सोमवार दोपहर अचानक उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई देना बंद हो गया था। प्रोफाइल खोलने पर 'Sorry, this page isn’t available' लिखा नजर आ रहा था। हालांकि, सलमान खान की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। माना जा रहा है कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है। बता दें कि अब सलमान खान का अकाउंट इंस्टा पर दिखाई दे रहे है। लोग इस मामले पर सोशल मीडिया पर खूब बातें कर रहे हैं।

End of Feed