'38 साल में कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट...' Salman Khan कैसे करते हैं फिल्मों का चयन? करियर पर किया बड़ा खुलासा

Salman Khan On Film Script: एक्टर सलमान खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सलमान ने शॉकिंग खुलासा किया है। सलमान ने बताया कि वह फिल्मों की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते हैं। उन्होंने 38 साल से कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।

Salman Khan On Film Script: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री के भाईजान हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की थी, जो साल 1988 में रिलीज हुई थी लेकिन उन्हें असली पहचान अपनी लीड डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया से मिली। सलमान खान (Salman Khan) इस फिल्म से स्टार बन गए। इसके बाद सलमान ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड में दी हैं लेकिन अब अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर पर बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान ने बताया है कि बीते 38 साल से उन्होंने किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) को दिए पहले गिफ्ट के बारे में भी बताया। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5: अक्षय कुमार की फीस की खबर को मेकर्स ने बताया फर्जी, कहा- 'ये सिर्फ अफवाह है')

salim khan son salman khan

salim khan son salman khan (photo credit- instagram)

    सलमान खान ने नहीं पढ़ीं कोई स्क्रिप्ट

    सलमान खान ने हाल ही में 'वैरायटी इंडिया' से खास बातचीत की है। इस दौरान सलमान खान ने करियर से लेकर अपने स्ट्रगल के दिनों तक के बारे में बात की। सलमान खान ने ये भी बताया है कि वह कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते हैं। सलमान खान ने कहा, 'मैंने अपने पूरे जीवन में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन मैंने उन्हें कभी पढ़ा नहीं। मैं स्क्रिप्ट को शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ने की बजाय, उसके भाव, ट्रीटमेंट और कमर्शियल अपील को समझना पसंद करता हूं।' इसी इंटरव्यू में सलमान खान ये भी खुलासा करते हैं कि वह जो अलग अलग तरह की घड़ियां पहनते हैं वो सब उनकी नहीं होती हैं। वो घड़ियां वह दोस्तों से मांगकर पहनते हैं। सलमान खान ने कहा कि एक घड़ी इस दोस्त की होती है दूसरी घड़ी किसी और दोस्त की होती है। सब उनकी नहीं होती है। (ये भी पढ़ें: 'इंतजार बेकार नहीं जाएगा' Toxic की रिलीज में हो रही देरी पर Tara Sutaria ने तोड़ी चुप्पी)

    salim khan son salman khan (photo credit- instagram)

    पिता सलीम खान को सलमान खान ने कैसे दिया पहला गिफ्ट

    सलमान खान ने इस मौके पर अपने पति सलीम खान को दिया गया पहले गिफ्ट के बारे में बताया, जो उन्होंने लोन पर लेकर दिया था। सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को पहला गिफ्ट 9 लाख की घड़ी दी थी और इस घड़ी को उन्होंने अपनी पहली सैलरी चेक से खरीदा था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लोन लेना पड़ा था। अभिनेता ने बताया कि उनके पास घड़ी खरीदने के लिए सिर्फ चार लाख रुपये थे। इसके अलावा, उन्होंने सलीम खान का रिएक्शन भी फैंस को बताया। सलमान ने कहा कि जब उन्होंने वो घड़ी अपने पिता को गिफ्ट में दी, तो उन्होंने सलमान से कहा, "आपने अभी ठीक से काम करना शुरू भी नहीं किया है और ये सब बातें शुरू कर दीं। क्या आप खुद को कोई राजा समझते हैं?"

    End of Feed