बॉलीवुड के भाईजान और खलनायक की बनेगी जोड़ी! Salman Khan ने खुद बताया अगली फिल्म के बारे में

Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together: सलमान खान और संजय दत्त जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं। इस खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। यह जानकारी खुद भाईजान ने बताई है। सिकंदर के बाद फैंस को अब बस इसी का इंतजार रहने वाला है। आइए बताते हैं इससे जुड़ी सभी अपडेट

Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म तीन दिन में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने खूब सारी बातें की। अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी सलमान खान ने बताया, हालांकि सबसे दिलचस्प खबर यह निकलकर आई है कि सलमान खान और संजय दत्त ( Sanjay Dutt) जल्द ही नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। यह क्या होगा और कब रिलीज होगा इसके बारे में भाईजान ने ये बताया

Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together

सलमान खान( Salman Khan) ने बातचीत के दौरान बताया कि वह जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म बनाने वाले हैं। हम दोनों एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं। हालांकि अभी इसके बारे में अन्य जानकारी सीक्रेट रखी गई है। सलमान खान ने कहा कि हम दोनों जल्द ही एक साथ काम करेंगे यह फैंस के लिए सरप्राइज होने वाला है। बता दें कि इससे पहले संजय दत्त और सलमान खान ने 'चल मेरे भाई' फिल्म में काम किया था। दर्शकों को भाईजान और खलनायक की जोड़ी खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिर से इन्हें साथ देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed