100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों पर Salman Khan ने कसा तंज, बोले 'अब कम से कम 1000 करोड़ की कमाई...'

Salman Khan on Movies Earn on Rs 100 Cr: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों को लेकर अहम बात की है। अभिनेता ने कहा कि लोगों के सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाने के बाद बॉटम मार्क 1000 करोड़ रुपये होना चाहिए।

Salman Khan on Movies Earn on Rs 100 Cr: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में पंजाबी फिल्म 'मौजां ही मौजां' (Maujaan Hi Maujaan) के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। सलमान खान इस इवेंट के चीफ गेस्ट थे। इस दौरान सलमान खान ने कई चीजों पर बात की। सलमान खान ने पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3 (2023)' के बारे में भी बात की, जिसके डायरेक्टर समीप कंग थे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'मौजां ही मौजां' फिल्म भी समीप ने डायरेक्ट की है, जिसमें गिप्पी गरेवाल लीड रोल में नजर आएंगे। इतना ही नहीं सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों को लेकर अहम बात कही।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा बॉटम लेवल पर जाने वाला है। फिल्में अब 400, 500 और 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली हैं। सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री के लिए नहीं यहां तक कि मराठी फिल्में भी मोटी कमाई कर रही हैं।'

End of Feed