सिकंदर का ट्रेलर देखने के लिए इसलिए राजी हुए थे सलीम खान, सलमान खान का गर्व से फूल गया सीना

Salman Khan Share How Salim Khan Watch Sikandar Trailer: उन्होंने सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को याद किया और बताया कि जब ट्रेलर रिलीज हुआ उस दिन मेरे पिता सलीम खान भी मेरे साथ थे। सलमान खान अपने पिता के साथ ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गए थे। एक्टर ने बताया कि वह इसे देखना नहीं चाहते थे फिर ऐसे बात बनी

Salman Khan Share How Salim Khan Watch Sikandar Trailer: सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान की ये फिल्म कल रिलीज हो रही है। सिकंदर के लिए प्रचार-प्रसार भी खूब तेज किया जा रहा है। हाल ही में वह एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को याद किया और बताया कि जब ट्रेलर रिलीज हुआ उस दिन मेरे पिता सलीम खान भी मेरे साथ थे। सलमान खान अपने पिता के साथ ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गए थे। एक्टर ने बताया कि वह इसे देखना नहीं चाहते थे फिर ऐसे बात बनी

Salman Khan Share How Salim Khan Watch Sikandar Trailer

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सलमान खान ने सिकंदर के ट्रेलर के बारे में बात की और कहा कि फिल्म में बहुत कुछ है। अभिनेता ने कहा कि, "यह सिर्फ 3.5 मिनट का ट्रेलर है। जब आप 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म देखेंगे, तो आपको समझ में आएगा कि यह ट्रेलर कुछ भी नहीं था। हम ट्रेलर में सब कुछ नहीं डाल सकते। फिल्म में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको पसंद आएंगी...एक एक्शन फिल्म के लिए, भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

End of Feed