बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी से लम्बे वक्त से जुड़ रहा है। इस फिल्म को बड़े स्तर बनाए जाने की बातें हो रही हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है लेकिन इंडस्ट्री इनसाइडर्स बता रहे हैं कि सलमान खान ने ये फिल्म साइन कर ली है और मेकर्स इसकी शूटिंग की प्लानिंग में लगे हुए हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि सलमान खान की ये फिल्म जनवरी 2027 से शुरू हो जाएगी क्योंकि वो अपनी मॉन्स्टर की शूटिंग निपटा लेंगे लेकिन लेटेस्ट अपडेट्स की मानें तो ये संभव नहीं दिख रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने गुस्से में झटका फैन का हाथ, नहीं दी सेल्फी
Salman Khan की सुपरहीरो मूवी टली!! जानें कारण
आगे बढ़ी Salman Khan की सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग
अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग सुपरहीरो मूवी जनवरी 2027 से शुरू होने वाली थी, जो अब टल गई है। असल में सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज डेट अचानक से फाइनल हुई है, जिस कारण वो अगले कुछ दिनों तक इसके प्रमोशन में बिजी रहेंगे। इस कारण वो मॉन्स्टर को वक्त नहीं दे पाएंगे। मॉन्स्टर उनकी मेगा बजट एक्शन मूवी है, जो अगले साल ईद के मौके पर आनी है। जैसे ही सलमान को मातृभूमि से वक्त मिलेगा, वैसे ही वो मॉन्स्टर कम्पलीट करने में लग जाएंगे। इसकी शूटिंग खत्म करने के बाद वो इसके प्रमोशन में जुट जाएंगे। यही वजह है कि वो जनवरी 2027 में सुपरहीरो मूवी शुरू नहीं करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra की बेटी मालती मैरी ने गाया गायत्री मंत्र, आवाज के फैन हो जाएंगे लोग
3 महीने बाद शुरू होगी Raj & DK की सुपरहीरो मूवी
ऐसा नहीं है कि शूटिंग डेट्स आगे बढ़ने की वजह से राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी बंद हो जाएगी। सलमान खान जनवरी की जगह अप्रैल के अंत से इसे शुरू कर सकते हैं। मेकर्स अभी सलमान खान साहब का कैलेंडर देखेंगे और उसके हिसाब से फिल्म की शूटिंग डेट्स फाइनल करेंगे। इंडस्ट्री इनसाइडर्स का अंदाजा है कि अप्रैल के अंत तक राज एंड डीके भी पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे जो इस वक्त फर्जी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
