बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के रैप के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनका न्यू लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। सलमान की ये फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। एक्टर ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, शूट रैप। किसी का भाई किसी का जान अगले साल 2023 में आएगी।
salman khan (credit pic: instagram)
इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मई महीने में हुई थी और आज फिल्म 3 दिसंबर को फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। फिल्म की शूटिंग को पूरा करने में करीब 8 साल का समय लग गया है। हाल ही में सलमान खान ब्लैक लूंगी में स्पॉट हुए थे। उनके साथ जेड प्लस सेक्योरिटी थी। उनका स्टाइलिश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। किसी का भाई किसी की जान एक्शन पैक फिल्म है। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट फिल्म है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं।
सलमान ने शेयर किया फिल्म से नया लुक
Shoot wrapped! #KisikaBhaiKisikiJaan arrives #Eid2023 t.co/STP2bQaWot
— ANI (@ANI) Dec 3, 2022
किसी का भाई किसी की जान के अलावा सलमान खान टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरानी हाशमी लीड रोल में हैं। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं। फैंस सलमान के वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
