Sikandar फ्लॉप होते ही कम नहीं हुआ Salman Khan का स्वैग, हाई सिक्युरिटी के बीच पहुंचे एयरपोर्ट

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' की वजह से सुर्खियों में बने हुआ हैं। अब कुछ समय पहले पेप्स ने उन्हे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जहां हाई सिक्युरिटी थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सलमान खान की लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो।

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेजर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई लेकिन कमजोर कहानी के चलते मुंह के बल गिर गई। फिर एक बार भाईजान अपनी फिल्म से लोगों का दिल नहीं जीत पाए। इन सब के बीच कुछ देर पहले सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। भाईजान के फैंस और पेप्स उन्हे स्पॉट करने एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सलमान खान की वीडियो जहां वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

salman khan spotted

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी हाई सिक्युरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट फ्लाइट पकड़ने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपने ब्रैंड 'बिंग ह्यूमन' की ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसी के साथ डेनिम पैंट और आँखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। हर बार की तरह सलमान खान कूल अंदाज में नजर आए। एक्टर के सवैग को वहां हर कोई खड़ा बस देखता रह गया। पेप्स उन्हे पोज देने के लिए रोकने लगे लेकिन वो सीधा एयरपोर्ट के अंदर चले गए। हालांकि सलमान ने पेप्स की तरफ सिर हिलाते हुए हैलो कहा। सोशल मीडिया पर सलमान खान ये वीडियो वायरल हो रही है।

End of Feed