Salman Khan Shares Intense Look From Tiger 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। जल्द ही मूवी का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस भी टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'टाइगर 3' के ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान ने अपना नया लुक साझा कर फैंस को सौगात दी है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़ा करण जौहर की आइकॉनिक मूवीज का रिकॉर्ड, 25 साल बाद रचा इतिहास
सलमान खान (Salman Khan) ने 'टाइगर 3' (Tiger 3) से जुड़ा अपना धाकड़ लुक साझा किया, जिसे देख कहा जा सकता है कि टाइगर निगाहों से ही अपने दुश्मनों को निगल जाएगा। इस लुक को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "टाइगर आ रहा है 16 अक्टूबर को टाइगर 3 का ट्रेलर लेकर। रेडी हो जाओ, 'टाइगर 3' के ट्रेलर रिलीज में 5 ही दिन बाकी है। 'टाइगर 3' दिवाली पर सिनेमा में धूम मचाने आ रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।" खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले साझा किये गए इस पोस्टर को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
'टाइगर 3' का धाकड़ पोस्टर देख फैंस भी हुए एक्साइटेड
बता दें कि ससलमान खान (Salman Khan) का 'टाइगर 3' (Tiger 3) से जुड़ा पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुणी हो गई है। एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, "टाइगर 3' 2000 करोड़ कमाने वाली है।" वहीं दूसरे यूजर ने सलमान खान के डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए लिखा, "जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।" बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
