पापा सलीम खान की बाइक पर सवार दिखे सलमान खान, लोगों ने कहा- 'पुराने दिन याद आ गए'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2024, 07:18 PM IST

Salman Khan Share Photo With Father Salim Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं। सलमान खान ने पिता सलीम खान (Salim Khan) संग कुछ धांसू फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan Share Photo With Father: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर धांसू वापसी की तैयारी कर रहे हैं। समलान खान इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी करते नजर आते हैं। सलमान खान इस फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वोट करने भी पहुंचे थे। अब इन सब के बाद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की है। सलमान खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की इस पोस्ट में आखिर क्या खास बात है।

Salman Khan With Father

पापा की बाइक पर दिखे सलमान खान

घर पर हुए हमले के बाद से सलमान खान ने लोगों के बीच आना काफी कम कर दिया है, लेकिन भाईजान अपनी नई-नई फोटोज को शेयर फैंस को इंस्टाग्राम पर अपने अपडेट देते रहते हैं। इसी बीच समलान खान ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है। सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर सलीम खान अपनी पहली बाइक के साथ नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान खान अपने पिता की बाइक का सवारी करते नजर आए। सलमान खान ने इन तस्वीरों को बेहद ही प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया है।

End of Feed