जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान ने बहाया जिम में पसीना, मजबूत बाजुओं को देख दुश्मन की खड़ी हो जाएगी खाट

Salman Khan Share Pics: सलमान खान अब फिर से अपने पुराने रूप में लौट रहे हैं, जल्द ही 60 के होने वाले एक्टर की मेहनत देखकर लग रहा है कि वह इतनी जल्दी गिवअप नहीं करने वाली। बीती रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसे फैंस भी जमकर पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan Share Pics: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) सिकंदर( Sikandar) की रिलीज के बाद से सुपर एक्टिव हो गए हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने लोगों की बातों को दिल पर ले लिया है और अब से पूरा ध्यान फिटनेस पर देने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कल रात ही भाईजान अपने फैंस को जिम की एक झलक दिखाई है। मेहनत कर पसीना बहाते हुए सलमान खान ने दो फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे की चमक देखकर लग रहा है कि वह एक हाथ से ही दुश्मन को चकनाचूर कर देंगे।

Salman Khan Share Pics

दरअसल सलमान खान( Salman Khan) ने जिम करते हुए दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेंच पर लेटकर बाइसेप्स की कसरत कर रहे हैं। कैमरे में उनकी फौलादी बाजू नजर आ रही है। ब्लैक सैंडो पहनकर सलमान खान जिम में पसीना बहा रहे हैं। इन फोटोज के साथ कैप्शन भी ध्यान देने वाला है। उन्होंने लिखा है" मोटिवेशन के लिए धन्यवाद" । इस कैप्शन को पढ़कर लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी करते नजर आए। लोगों ने उनके इस पोस्ट को कल मिली धमकी से भी जोड़कर देखा।

End of Feed