War 2 को हिट कराने के लिए मेकर्स ने अपनाया पैंतरा, Shah Rukh Khan और Salman Khan का होगा धाकड़ कैमियो

Shah Rukh Khan And Salman Khan To Enter In War 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' के साथ पर्दे पर धमाल मचाते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि इस मूवी में शाहरुख खान और सलमान खान की भी धांसू एंट्री हो सकती है।

Shah Rukh Khan And Salman Khan To Enter In War 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब मेकर्स 'वॉर 2' (War 2) की तैयारी भी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) तो साथ दिखाई देंगे ही, साथ ही बॉलीवुड के दो सुपरस्टार भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान भी 'वॉर 2' (War 2) में धमाकेदार कैमियो कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, 'वॉर 2' वायआरएफ स्पाई युनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें टाइगर, पठान और कबीर एक साथ दिखाई देंगे। बता दें कि इससे पहले 'पठान' मूवी में टाइगर यानी सलमान खान ने पठान की मदद के लिए एंट्री मारी थी। वहीं 'टाइगर 3' में टाइगर की मदद के लिए पठान यानी शाहरुख खान कदम रखते दिखाई देंगे।

End of Feed