Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कभी सलमान खान की ड्रेस वायरल हो जाती है, तो कभी भाईजान के अंदाज पर फैंस फिदा हो जाते हैं। सलमान खान के कुछ महीने पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग से वीडियो और फोटोज वायरल हुए थे। इस इवेंट में सलमान खान जमकर मस्ती करते हुए नजर आए थे। अब इन सब के बाद सलमान खान का अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हो गए।
सलमान खान गाया गाना
'टाइगर 3 (Tiger 3)' एक्टर सलमान खान अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सलमा खान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ सिंगर बी प्राक भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान एकदम कूल अंदाज में दिखाई दिए। सलमान खान का नया अंदाज लोगों का उनका दीवाना बना रहा है। सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो में बी प्राक के साथ मिलकर रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' का 'दुनिया जला देंगे' गाना गाते हुए नजर आए। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए। इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने सिंपल लुक में नजर आए।
सलमान खान के गाने पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
सलमान खान का ये गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के गाने का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'सलमान भाई सबकुछ किया करो लेकिन गाना मत गाया करो', तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई की तरफ से मैं माफी मंगता हूं'।
