'ये कर्नल का लुक है भैया...'चौतरफा ट्रोलिंग के बाद सलमान खान ने दी सफाई, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा बने हुए हैं। हाल ही में सलमान की मूवी बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। हालांकि इसमें सलमान खान के लुक पर लोग सवाल उठा रहे हैं। इसपर अब सलमान ने चुप्पी तोड़ दी है।

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। हालांकि सलमान खान के लुक और एक्सप्रेशन को लेकर लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

salman (12)

pic credit- ISPL/ Battle of galwan

सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान शुक्रवार शाम को सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच देखने पहुंचे। उन्होंने बैंगलोर स्ट्राइकर्स और दिल्ली सुपरहीरोज के बीच मैच देखा और मैच के दौरान 'बैटल ऑफ गलवान' पर बात की। उन्होंने फिल्म के टीजर में अपनी 'रोमांटिक' नजरों पर ट्रोलिंग का भी जवाब दिया। पिछले महीने रिलीज हुए एक मिनट के टीजर में सलमान अपने सैनिकों को जंग के लिए तैयार करते दिखे थे। वे सिर्फ एक लाठी पकड़े दुश्मनों और अपने जवानों को एक नजर देते हैं। ट्रोल्स ने जवानों वाली नजर को 'रोमांटिक' कहा था। मैच में जब उनसे उस सीन को दोहराने को कहा गया, तो सलमान ने हंसते हुए कहा, 'अब सबको समझ आ रहा है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन मैं कर्नल हूं भाई। ये कर्नल का लुक है, जो अपने जवानों को हौसला देता है। वैसा ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं (दहाड़ते हुए)। उस लुक का कोई मतलब नहीं है।'

End of Feed