Atlee संग बंद हुई मूवी पर Salman Khan ने दिया रिएक्शन, बोले 'बजट की वजह से यह...'

Salman Khan on Altee Movie Postponed: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इस समय आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने एटली कुमार उनकी मूवी क्यों बंद हुई इसका असली कारण बताया है।

Salman Khan on Altee Movie Postponed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) को लेकर खबरें थी कि साउथ निर्माता-निर्देशक एटली कुमार संग एक एक्शन मूवी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स सामने आईं कि इस फिल्म को मेकर्स ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ऐसे में अब एटली कुमार (Atlee Kumar) बंद हुए मूवी पर सलमान खान ने बड़ा रिएक्शन दिया है। इस मूवी के बंद होने का कारण भी सलमान खान ने लोगों के बीच शेयर किया है।

Salman Khan on Altee Movie Postponed

एटली संग बनेगी सलमान खान की मूवी

पीटीआई से बात करते हुए सलमान खान ने एटली संग बंद हुई फिल्म को लेकर कहा, 'उन्होंने एक बड़े बजट की एक्शन मूवी लिखी। एटली संग इस मूवी को टाल दिया गया है। बजट ही इस मूवी का सबसे बड़ा इशू है। मुझे यह मालूम नहीं है कि कमल हासन और रजिनीकांत कांत सर इस मूवी का हिस्सा है या नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'पैसा सबसे बड़ी प्रॉब्लम है...वो भी चार्ज करेंगे और हम भी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। यह एक 'रामायण' मूवी की तरह है, जिसमें नार्थ से लेकर साउथ में सभी को कास्ट करना पड़ता है। मैंने कई फिल्मों में साउथ के डायरेक्टर्स, एक्टर्स और तकनीशियन के साथ काम किया है।'

End of Feed