Nana Patekar के निधन से सदमे में Salman Khan, लिया बड़ा फैसला

Salman Khan postpones event: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। इसी बीच ये खबर सामने आई है कि सलमान खान ने मुंबई में होने वाला अपना इवेंट पोस्टपोन कर दिया।

Salman Khan postpones event: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। नाना के निधन की खबर के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई में गुरुवार को होने वाला सलमान का एक इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shefali Bagga ED Case: महादेव बेटिंग ऐप मामले में शेफाली बग्गा ने सरेंडर किए 1.20 करोड़ रुपये)

salman khan nana patekar

सलमान खान ने रद्द किया इवेंट (pic credit-instagram)

सलमान खान ने रद्द किया इवेंट

सलमान खान को गुरुवार को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में जीबी रियलिटी के एक इवेंट में शामिल होना था। हालांकि, नाना के निधन के बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया। सलमान और नाना पाटेकर ने साल 1996 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’में साथ काम किया था। फिल्म में नाना ने जोसेफ का किरदार निभाया था, जो मनीषा कोइराला के किरदार एनी के पिता थे। वहीं, सलमान खान ने फिल्म में राज की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सीमा बिस्वास भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म संजय लीला भंसाली की शुरुआती और यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

End of Feed