Abhishek sign Dancing Daddy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कुछ साल पहले डांसिंग डैडी नाम की एक मूवी शुरू करने वाले थे, जिसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा के हाथों में था। रेमो डिसूजा एक ऐसे पिता की कहानी दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे, जो अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए जमाने से लड़ जाता है। हालांकि सलमान खान उस वक्त रेस 3 शुरू करने के मूड में थे, जिस कारण यह मूवी रुक गई और रेमो रेस 3 का डायरेक्शन करने में बिजी हो गए। रेमो डिसूजा की ये मूवी ऐसी रुकी कि अब तक ठंडे बस्ते से बाहर नहीं निकल पायी लेकिन अब रेमो ने इसे दोबारा फ्लोर पर लाने का फैसला कर लिया है। खबरों की मानें तो रेमो ने डांसिंग डैडी नाम की फिल्म शुरू करने का मन बना लिया है और एक बड़े अभिनेता से इसके लिए हाथ भी मिलाया है। (इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan ने सरेआम लगाई पति Abhishek को फटकार, बेटी आराध्या ने किया बीच-बचाव)
Abhishek Bachchan in Dancing Daddy
रेमो डिसूजा की डांसिंग डैडी में दिखेंगे अभिषेक बच्चन:
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रेमो डिसूजा ने अपनी फिल्म डांसिंग डैडी की कहानी अभिषेक बच्चन को सुनाई है। अभिषेक बच्चन को यह कहानी काफी पसंद आयी है, जिस कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। अभिषेक बच्चन करियर के इस पड़ाव पर शानदार फिल्में किरदार निभाना चाहते हैं, जो लोगों को सालों साल याद रहें। रेमो की फिल्म का ये किरदार उन्हें काफी पसंद आया है, जिस कारण उन्होंने इसे साइन करने का फैसला लिया है।
डांसिंग डैडी में अहम किरदार निभा सकती हैं नोरा फतेही
अदाकारा नोरा फतेही फिल्म डांसिंग डैडी में अहम किरदार प्ले कर सकती हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने डांसिंग डैडी के लिए अभिषेक बच्चन के साथ हाथ मिला लिया है। नोरा फतेही डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं।
