Salman Khan New look: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को होस्ट करते हुए खास अंदाज से शो में रंग जमा रहे हैं और दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार में उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए। अब इस बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका ऐसा लुक देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जानिए पूरी बात भी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor की Ramayana से Nayanthara का होगा महा मुकाबला, ‘मुकुथी अम्मन 2’ का टीजर आउट
सलमान खान का धांसू लुक (pic credit-instagram)
सलमान खान का धांसू लुक
आजकल सलमान खान को अक्सर हैट लगाए हुए देखा जाता है, लेकिन इस बीच उनका एक नया लुक सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। कुछ देर पहले सलमान खान को स्पॉट किया गया, जहां वह सिर पर रुमाल बांधे नजर आए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस लुक को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए यह नया लुक कैरी किया है। हालांकि, अभिनेता की तरफ से अभी इस लुक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि सुपरस्टार सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ चर्चा में है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब है। इसके अलावा सलमान खान और नयनतारा की फिल्म मॉन्स्टर का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों का ये कहना है कि सलमान खान की ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं। आप इस बारे में क्या सोचते है कि हमें कमेंट करके जरूर बताएं...
