सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर फैंस को दी ईद-उल-अजहा की बधाई, पठानी कुर्ते में खूब हैंडसम लगे भाईजान

Salman Khan meet Fans on Eid : सलमान खान फैंस से मिलने बालकनी के बाहर आए। आज बकरीद के मौके पर भी सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए आए और एक्टर सबसे मिलने अपने घर की बालकनी में खड़े हुए।

Salman Khan meet Fans on Eid: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) अपने फैंस के लिए कुछ भी करने को तैयार करते हैं। सलमान खान के फैंस उनके घर के बाहर खड़े हों और वह उनसे मिलने न आए ऐसा नहीं हो सकता। अक्सर खुशी के मौके पर सलमान खान के फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर खड़े होते हैं। भारी संख्या में लोग उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़े हो जाते हैं। आज बकरीद के मौके पर भी सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए आए और एक्टर सबसे मिलने अपने घर की बालकनी में खड़े हुए।

Salman Khan meet Fans on Eid

आज ईद-उल-उजहा के खास मौके पर सलमान खान( Salman Khan) अपने फैंस से दूर से मिले। सिकंदर( Sikandar) एक्टर के घर बाहर हजारों लोगों की भीड़ नजर आई। जैसे ही सलमान खान अपनी बलकिनी में आए लोग दीवाने हो गए। हर कोई उन्हें पास से देखने के लिए बेताब नजर आया। सलमान खान ने ईद के मौके पर सफेद पठानी कुर्ता पहना हुआ था। एक्टर के साथ में उनकी नन्ही भांजी आयात भी नजर आई। हमेशा की तरह सलमान खान अपनी भांजी का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्हें देखकर सभी लोग ईद मुबारक चिल्लाने लगे।

End of Feed