सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का टीजर और गाना दर्शकों के काफी पंसद आया है। कल यानी 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर के रिलीज से पहले ही भाईजान की फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का Yentamma गाना रिलीज हुआ था। गाने में वेष्टि के साथ डांस किया गया है। लोगों को गाने की कोरियग्राफी बिल्कुल पसंद नहीं आई। लोगों का कहना है कि सलमान ने लुंगी को टॉवल समझकर डांस किया है। उन्हें लग रहा है ये मुझसे शादी करोगी का टॉवल डांस है।
salman khan Yentamma song (credit pic: instagram)
वेष्टि साउथ का तेलुगू अटायर है। गाने में सलमान खान, वेंकटेश और राम चरण वेष्टि को उठाकर स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लुंगी को उठाकर डांस स्टेप करते हुए भड़के यूजर्स। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने के डांस स्टेप को अश्लील बता रहे हैं। साउथ के फैंस का कहना है कि बॉलीवुड के लोग वेष्टि को लुंगी क्यों समझ रहे हैं। ये हमारे कल्चर का आपमान है।
सलमान का लुंगी डांस देख भड़के फैंस
पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने ट्वीट कर लिखा, ये बेहद हास्यास्पद है और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति का अपमान है। ये लुंगी नहीं धोती है। एक ट्रेडिशनल आउटफिट है जिसे घटिया तरीके से दिखाया गया है। पूर्व क्रिकेटर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। सोशल मीडिया पर गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि सलमान को नहीं पता लेकिन वेंकटेश और राम चरण जैसे सुपरस्टार भी इस तरह से डांस कर रहे हैं। ये अपमानजनक है।
किसी की भाई किसी की जान को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। भाईजान की इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।
