Salman Khan spotted: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान, महाभारत फेम पंकज धीर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। सलमान ने अपने दोस्त पंकज को नम आंखों से विदाई दी। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा था कि पंकज की मौत से सलमान को तगड़ा झटका लगा है। इस बीच सलमान खान को एक बार फिर से पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
pic credit-zoom tv
सलमान खान के चेहरे पर दिखी टेंशन
एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीली कैजुअल शर्ट पहनी थी। गौरतलब है कि सलमान खान जो कि हमेशा की तरह हल्के-फुल्के मूड में रहते हैं आज एकदम सीरियस अंदाज में नजर आए। सलमान बिग बॉस 19 के सेट के बाहर और बाद में एयरपोर्ट पर गंभीर दिखे। इससे फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि सेट पर कुछ ऐसा हुआ होगा जिसने सुपरस्टार को परेशान किया। वहीं लोगों का ये मानना है कि पंकज धीर की मौत से सलमान काफी दुखी है। कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि सलमान खान, बिग बॉस के घर में सभी लोगों की क्लास लगाई है। अब ये तो वीकेंड का वार पर पता चलेगा कि आखिर सलमान ने सभी लोगों से क्या कहा। वहीं एक यूजर ने क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, 'किसने परेशान कर दिया भाईजान को।' मालूम हो कि हर वीकेंड का वार पर सलमान खान किसी न किसी कंटेस्टेंट को गलत गेम खेलने और बदतमीजी करने के लिए डांट लगाते हैं। शनिवर और रविवार वाले दिन शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिलता है।
सलमान खान इस मूवी में आएंगे नजर
सलमान खान की कई अपकमिंग फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में बैटल ऑफ गलवान का नाम शामिल है। यह फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गालवान' में एक देशभक्ति वाला गाना होगा। जो भारतीय सेना को समर्पित होगा। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस समय मुंबई में इस देशभक्ति वाले गाने की शूटिंग कर रहे हैं।
