Salman Khan Death Threat: 'सलमान खान को 30 तारीख को मार दूंगा'- मुंबई पुलिस को कॉल पर मिली खुली धमकी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 11:01 AM IST

salman khan life threat latest bollywood news in hindi: सलमान खान की जान पर मंडरा रहा खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों अभिनेता को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था। अब एकबार फिर से सलमान पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। क्योंकि धमकियों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

Salman Khan Life Threat : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एकबार फिर से भाईजान की जान को बड़ा खतरा है क्योंकि इसबार मुंबई पुलिस को खुली धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को सीधा कॉल कर खुली चेतावनी दे डाली है। कॉलर ने अपने आप को रोकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल को सोमवार की रात 9 बजे आया था, धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

salman khan

सलमान खान की जान पर मंडरा रहा खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों अभिनेता को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस ने इस मामले को खंगाला तो मेल का कनेक्शन यूके से निकला था। अब एकबार फिर से सलमान पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। क्योंकि धमकियों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। इस बार सलमान को मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आया था, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रोकी भाई ने ये धमकी दी है।

End of Feed